माँ की ममता हुई कलंकित, पांच दिन की मासूम बच्ची को माँ ने ड्रम में डुबोया, पूछताछ में हुआ खुलासा

 

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो, हे माँ तूने तो कोख को ही लजाकर रख दिया, आखिर मेरा क्या कसूर था, क्यों तूने मेरे साथ ऐसा किया। क्यों तूने ज़िंदगी शुरू होने से पहले ही ख़त्म कर दी। अगर वो पांच दिन की मासूम दुध मुंही बच्ची बोल पाती तो शायद यही बोलती। दरअसल उस मासूम का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी ही माँ निकली है। घटना एमपी के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव से सामने आई है। जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया।

 

 

 

क्या उस माँ के हाथ ज़रा भी नहीं कांपे की उसने दुध मुंही बच्ची को पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया। क्या उस माँ की ममता भी मर गई थी जो उसने ऐसा किया। अगर पुलिस सख्ती से पूछताछ नहीं करती तो शायद इसका खुलासा भी नहीं हो पाता। दरअसल चुरहट थाना अन्तर्गत भेलकी गांव में पानी से भरे ड्रम में नवजात बच्ची की जान चली गयी। जो एक हादसा नहीं बल्कि मर्डर था। इसकी सबसे चौंकाने वाली बात ये है की आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम की मां ही निकली। उसने पुलिस पूछताछ में ये कबूल किया है। दूसरी बेटी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी और मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

 

 

 

 

बताया गया की पांच दिन की नवजात बच्ची की बॉडी घर में रखे पानी से भरे ड्रम में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में माँ के बयान संदिग्ध लगे। कढ़ाई से पूछताछ में उसका जुर्म स्वीकारा।

 

 

 


पुलिस का कहना है की महिला की पहले से एक बेटी है दूसरी बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर वह मानसिक दबाव में थी। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया।
एसपी संतोष कोरी का कहना है की महिला के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.