नदी में गिरी पर्यटकों की कार, पुलिस और स्थानीय लोगों ने ब चाईं 6 जिंदगियां | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के सागर संभाग के निवाड़ी जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पर्यटकों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सातार नदी में जा गिरी। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस, डायल-112 की टीम और स्थानीय लोगों की बहादुरी व सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर हुए रेस्क्यू ऑपरेशन ने छह जिंदगियों को बचा लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की एक कार ओरछा से झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सातार नदी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार सीधे नदी में जा गिरी। कार में दो पुरुष, तीन महिलाएं और लगभग 10 वर्ष की एक बच्ची सवार थी। कार के नदी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के समय वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस आरक्षक जितेंद्र गुर्जर ने बिना देर किए स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सभी ने मिलकर नदी में गिरी कार तक पहुंचकर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि रेस्क्यू में कुछ मिनट की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई ने सभी यात्रियों की जान बचा ली। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और राहत कार्य में सहयोग करते रहे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। सभी यात्रियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। ओरछा में पुलिस, डायल-112 की टीम और स्थानीय नागरिकों की इस बहादुरी की हर ओर सराहना हो रही है। उनकी तत्परता और साहस ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया और छह परिवारों को मातम में बदलने से बचा लिया।

 

 


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.