एसपी कार्यालय में आरक्षक को पड़ा दिल का दौरा,मूकदर्शक बनकर देखते रहे अधिकारी-कर्मचारी ! आरोप

 

एसपी कार्यालय में उस वक़्त हड़कंप की स्थिति बन गयी। जब एक कॉन्स्टेबल को दिल का दौरा पड़ गया। वह जमीन पर बेसुध होकर तड़पता रहा। लेकिन हैरानी की बात ये है की किसी ने भी उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की ज़हमत नहीं उठाई। लोग यहां-वहां देख रहे थे। तस्वीरें छतरपुर जिले से सामने आई हैं। आरक्षक को काफी देर बाद अस्पताल पहुंचाया गया। जवान को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसकी हालत काफी नाजुक थी। जबकि एसपी ऑफिस में कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद अब कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जब आरक्षक को दौरा पड़ा तो मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी काफी देर तक मूकदर्शक बने देखते रहे। पीड़ित कांस्टेबल अपनी किसी काम से एसपी कार्यालय आया हुआ था। अधिकारियों के कक्ष के बाहर इंतजार करने के दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इस दौरान कार्यालय में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्टाफ मौजूद था। लेकिन आरोप है की कांस्टेबल को तड़पता देख अफसरों ने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। लोग तमाशबीन बने देखते रहे। वहां मौजूद किसी भी जिम्मेदार ने उसे तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल नहीं भेजा। आरक्षक को कुछ समय बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

हालांकि पूर्ण रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की आरक्षक को हार्ट अटैक आया था या मिर्गी का दौरा पड़ा था। लेकिन जो लापरवाही बरती गई वह निराशाजनक है।-


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.