सागर के नवागत सीएमओ बीना सिविल अस्पताल को लेंगे गोद || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर के नवागत सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध बीना सिविल अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्होंने निरीक्षण कर राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर बैठक ली। और बीएमओ को दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस ऑफिसर अखिलेश पटेल ने संयुक्त रुप से राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सभी विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की। सीएमएचओ ने अनमोल पोर्टल में एंट्री को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध का कहना है। स्वास्थ्य सुविधाओं में बीना अभी 13 वें नंबर पर है। जिसे पहले नंबर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। वही उन्होंने बीना सिविल अस्पताल को गोद लेने की बात भी कही। जिससे यहाँ की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। साथ ही संभाग स्तर पर भी बीना को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक के बाद जिले से आई डॉक्टर्स की टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया।


By - Manoj Badhwani (M.P)
14-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.