सागर पुलिस ने जनवरी में गुमे 263 बच्चो में से 159 को देश के अलग अलग राज्यों से खोजा ||SAGAR TV NEWS

 

 

सागर जिले से लापता नाबालिगों की बरामदगी में इस बार पुलिस ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पुलिस ने जनवरी माह के 25 दिनों में जिले से लापता 159 नाबालिग किशोर- किशोरियों प्रदेश के अलग- अलग शहरों और देश के विभिन्न राज्यों से तलाश कर वापस घर पहुंचाया है। बरामदगी में किशोरियों की संख्या 144 है। घर वापस पहुंचाई गई 30 फीसदी किशोरियों की शिकायत पर परिचित युवकों द्वारा प्रेम प्रसंग का झांसा देकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण करने पर अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी भी की गई है। जबकि अधिकांश किशोरियों ने परिजनों की डांट-फटकार और बंदिशों के चलते स्वयं भागने के बारे में बताया है।
वर्ष 2021 के जनवरी महीने में जिले से गायब हुए नाबलिगो की संख्या 253 दर्ज की गई है। इनमें 70 फीसदी 17 साल से कम आयु की बच्चियां होने से पुलिस द्वारा अपहरण के अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा एसपी अतुल सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर 25 दिनों में रिकॉर्ड 159 नाबालिगों को बरामद किया गया है। जबकि 104 किशोर- किशोरियों की तलाश अभी भी जारी है।
सागर एसपी अतुल सिंह ने बताया अपहृत किशोरियों को प्रदेश के बड़े शहरों के अलावा पाकिस्तान बॉर्डर सहित पंजाब, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के अलग- अलग शहरों से भी बरामद किया है। इसके लिए पुलिस ने थाना स्तर के अलावा विशेष किशोर इकाई के माध्यम से जानकारी जुटाई और किशोरियों को तलाश कर उनके परिजनों तक पहुंचाया है


By - Anuj Goutam (Sagar M.P)
13-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.