पूर्व मंत्री और विधायक के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश सहित देश के 29 प्रदेशों में किसानों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके समर्थन में सागर जिले के देवरी विधानसभा में भी केंद्र सरकार के विरोध में और किसानों के समर्थन में विधायक हर्ष यादव के आवाहन पर विशाल किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में गांव-गांव से आए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान बिल का विरोध किया। यह रैली मुख्य मार्गों से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची जहां इसका समापन किया गया। इसके बाद आए ग्रामीण किसान और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में पैदल कृषि उपज मंडी से कचहरी परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौपकर नये कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग की।
विधायक हर्ष यादव ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होने केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों को किसानों के साथ विश्वासघात करना बताया। उन्होंने कहा यह बिल किसान विरोधी है। आगे कहा की यह बिल किसानों को गुलाम बनाने वाला है।


By - Sourabh Nagariya
12-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.