सागर- गाय को बचाने के प्रयास में सड़क से उतरकर पलट गया ट्रक, प्रवेश द्वार भी टूटा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक जो खुरई तरफ जा रहा था। लेकिन सड़क पर अचानक से एक गाय आ गयी, जिसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक नगर पालिका के प्रवेश द्वार से टकराते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गया। जिसमें चालक को चोटें आई हैं। वहीं क्लीनर बाल-बाल बच गया। ये घटना बीना के कुरवाई रोड से सामने आई है। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई। चालक और क्लीनर दोनों ही सुरक्षित हैं। वहीं इस दौरान कोई अन्य वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 15 जेडसी 9376 जो अशोकनगर में भूसा खाली करके खुरई वापस लौट रहा था। जब ट्रक जगरानी पेट्रोल पंप के पास बीना नगर पालिका के प्रवेश द्वार गेट के पास पहुंचा तभी अचानक सामने गाय आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर प्रवेश द्वार
के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक सड़क से उतरकर नीचे जाकर पलट गया। इस दौरान नगर पालिका का पूरा प्रवेश द्वार उखड़ गया। घटना में ड्राइवर संदीप अहिरवार निवासी खुरई को पैर में चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक का क्लीनर बाल-बाल बच गया।

 

 

गनीमत ये रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं निकल रहा था। नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। ट्रक की टक्कर से नगर पालिका का प्रवेश द्वार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.