जनसुनवाई में फूट-फूटकर रोने लगी महिला, बोली फसल पर चलवा दी जेसीबी,क्रेशर को दे दी जमीन

 

एक महिला जनसुनवाई में अपनी फ़रियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और रोकर गिड़गिड़ाने लगी। आंसुओं के साथ उसकी पीड़ा भी नज़र आ रही थी। फूट-फूटकर रोते हुए महिला कह रही थी की जेसीबी चलवाकर उसकी फसल उजाड़ दी। वह जगह क्रेशर के लिए दे दी गयी है। जबकि बार-बार आवेदन भी दिए गए थे इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गयी। ये नज़ारा एमपी के शिवपुरी से सामने आया है। जहां जनसुनवाई के दौरान एक महिला रोकर अपनी फरियाद कर रही थी।

 

 

 

शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची महिला का कहना था की चार बार आवेदन देने के बाद भी फसल पर जेसीबी चलवा दी गई l

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत थरखेड़ा में 25 आदिवासी परिवार निवास करते हैं l इन्हें पट्टे पर जमीन आवंटित की गई थी। इसी जमीन पर यह लोग खेती कर अपनी गुजर बसर कर रहे हैं l लेकिन पटवारी और तहसीलदार ने उनकी जमीन सरकारी बताकर उसे क्रेशर के लिए दे दिया है l इसी को लेकर खड़ी ज्वार की फसल पर तहसीलदार और पटवारी ने जेसीबी चलवाकर उसे नष्ट कर दिया l जिसको लेकर पीड़ित मानो बाई जनसुनवाई में पहुंची थी। उसका कहना है की जनसुनवाई में चार बार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही हैl और बुरी तरह भावुक होकर रोने लगी।

 

 

 

 

मामले में पीड़ित विशाल बघेल का कहना है कि उनके पिता और दादा जमीन पर कई सालों से खेती करते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी जमीन को सरकारी बताकर उसे क्रेशर के लिए दे दिया है l तहसीलदार और पटवारी ने उनकी खड़ी फसल पर जेसीबी चलवा दी l

मामले में एडीएम दिनेश चंद शुक्ला का कहना है की मामला संज्ञान में आया है जिसकी जानकारी लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे l------


By - sagar tv news
22-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.