बहुचर्चित डबलमनी के मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार, 500 करोड़ की ठगी का मामला,साधू के भेष में रह रहा था

 

बहुचर्चित डबलमनी के मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। 500 करोड़ रूपये से ज्यादा ठगी के इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो साधू का भेष बनाकर छिपकर रह रहा था।

 

हज़ारों लोगों को कम समय में दोगुना पैसों का लालच देकर ठगा जाता था। कार्यवाई एमपी की बालाघाट जिले की पुलिस ने की। जहां उत्तराखंड के हरिद्वार से आरोपी को दबोचा गया। उसके साथ सात अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। इस मामले में जिले के अलग-अलग थानों में 63 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं पूछताछ में कई खुलासों की उम्मीद है। 

 

बताया गया की लंबे समय से फरार इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड सोमेंद्र कांकरायने को बालाघाट पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक यह गिरोह लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर निवेश कराता था।

 

शुरुआत में कुछ लोगों को मैच्योरिटी की राशि देकर भरोसा जीता गया। बाद में करोड़ों रुपये लेकर नेटवर्क बंद कर दिया गया। ठगी की राशि करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। हज़ारों लोग इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

 

पुलिस की माने तो पहली गिरफ्तारी के बाद सोमेंद्र कांकरायने जमानत पर बाहर आया और फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने हरिद्वार में साधु का भेष बना लिया और धार्मिक स्थलों पर रह रहा था। वहीं पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की संपत्तियां सीज कर दी थीं। जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी। जांच के दौरान पुलिस ने रणनीति के तहत एक जमीन की रजिस्ट्री की अनुमति दी। जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने टेलीग्राम एप के जरिए बातचीत और लेन-देन शुरू किया। जो पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुआ। तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर विशेष टीम हरिद्वार पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया। 

 

पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है। 

 

एसपी आदित्य ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की तैयारी है। ताकि अन्य खुलासे हो सकें।------बालाघाट से पंकज डहरवाल सागर टीवी न्यूज़।------

 

 

 


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.