युवक के तीखे सवाल से जीतू पटवारी की बोलती बंद,कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी, अचानक गरमाया माहौल

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों दतिया उपचुनाव को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। सभा और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं इसी दौरान उनके सामने एक अजीब स्थिति बन गयी जब एक युवक ने अचानक कुछ तीखे सवाल पूछ लिए। जिससे माहौल गर्माते हुए तनावपूर्ण बन गया। जीतू पटवारी के समर्थक को ये बात नागवार गुजरी और उस युवक से उसकी गहमागहमी के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

दरअसल जीतू पटवारी दतिया के जिगना गांव स्थित दलित बस्ती में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। वह नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर रहे थे। तभी के राज गौतम नाम के ग्रामीण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से सवाल किया की आप हर सभा में भाजपा पर संविधान विरोध के आरोप लगाते हो। अगर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर संविधान के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें हाईकोर्ट से राहत क्यों नहीं मिली। जब जीतू पटवारी ने कहा की पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को भाजपा ने जेल भिजवाया है इस पर मौजूद युवक ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, क्या राजेंद्र भारती मुलजिम नहीं थे? इसलिए तो जेल गए होंगे? वहीं युवक ने आगे कहा की कांग्रेस तो राजा-महाराजाओं की पार्टी है। बस इस टिप्पणी के बाद हलचल तेज हो गई। इसके बाद जीतू पटवारी बिना कोई जवाब देते हुए आगे बढ़ गए।

 

 

देखा जाए तो दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह जोर आजमाइश कर रहे हैं। पूरी ताक़त झोंक रहे हैं। एक तरफ भाजपा अपने संगठनात्मक ताकत का पूरा जोर लगा रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को साधने की कोशिश कर रही है राजेंद्र भारती प्रकरण को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

 

 


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.