एक छोटी सी चूक से अच्छे भले इंसान की जान चली गयी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना सौरई के गीदा नाला के पास हुई जहाँ आपे वाहन और क्रेन की टक्कर हो गई थी। बताया गया की आपे वाहन परसोरिया से बंडा तरफ आ रहा था। तभी सौरई के पास क्रेन और आपे वाहन की टक्कर हो गई। जिससे आपे पलट गया। हादसे में चालक सलामत खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँची और घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया।


By - Ravi Sen
11-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.