Sagar- शटर पर बैठा था घोड़ा पछाड़, ऊपर गिरा तो भागीं शिक्षिका, देखने सारा मोहल्ला इकट्ठा हो गया

 


सागर के वैशाली नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शिक्षिका रोज की तरह अपने घर का गेट खोलने पहुंचीं। उन्हें क्या पता था कि गेट के शटर पर एक घोड़ा पछाड़ सांप मौत बनकर लटका हुआ है। जैसे ही उन्होंने शटर खोला, सांप सीधे उनके ऊपर आ गिरा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शिक्षिका बुरी तरह घबरा गईं और चीखते हुए वहां से भागीं।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। घबराया हुआ सांप तेजी से सरकते हुए पास खड़ी स्कूटी के अंदर घुस गया। कुछ ही देर में पूरे इलाके में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्कूटी में सांप छिपा होने के कारण कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

यहां तक कि स्कूटी के पार्ट्स खोलने के लिए बुलाए गए मैकेनिक ने भी वाहन को हाथ लगाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। उन्होंने काफी मशक्कत और सावधानी के साथ स्कूटी के भीतर छिपे सांप का रेस्क्यू किया। लंबे प्रयास के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर एक डिब्बे में रखा गया और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ तमाशा देखने के लिए जमा हो गई। अकील बाबा का कहना है कि इन दिनों तेज उमस और मौसम में बढ़ी नमी के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतु अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना चाहिए


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.