सागर में RTO का बड़ा एक्शन, गैस किट वाली स्कूली वैन जब्त; 10 लाख का जुर्माना वसूला | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कस दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान गैस किट से संचालित एक स्कूली वैन को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने वाले कुल 45 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। ओवरलोडिंग को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित वाहनों पर चालानी कार्रवाई की और कुछ वाहनों को जब्त भी किया।

 


इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने विभिन्न मामलों में 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही जिन स्कूलों के वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं, उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भी पत्र भेजा गया है।
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, वाहनों की फिटनेस, वैध दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.