इन 4 चीजों को खाने से होती है दवाईयां बेअसर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

दवाओं के असर को कम कर सकती है खानेपीने की ये 4 चीजें, जरूर रखें ध्यान
क्या आपको पता है खानपान में की गई छोटी सी भी गलती दवाइओं के शरीर पर पड़ने वाले असर को बेअसर कर सकती है।

खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों से निजात पाने के लिए बेशक आप डॉक्टर को दिखाने के बाद दवाइयों का सेवन भी कर रहे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है खानपान में की गई छोटी सी भी गलती इन दवाइओं के शरीर पर पड़ने वाले असर को बेअसर कर सकती है। यानी कि जो भी आप दवाई बीमारी को दूर भगाने के लिए खा रहे हैं उसका पूरा असर खाने पीने की कुछ चीजें आपके शरीर पर पड़ने से रोक रही हैं। जानिए वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें दवाइयों का सेवन करते वक्त नहीं खाना चाहिए।

1 ना खाएं चकोतरा
अगर आप कोई दवाई ले रहें है तो उस वक्त किसी भी तरह के खट्टे फल का सेवन करने से बचें। खासतौर पर चकोतरा। ये फल दवाओं के शरीर के अंदर पहुंचने वाली कोशिकाओं पर खराब असर डालता है। जिससे दवाओं का बॉडी पर कम असर पड़ता है। चकोतरा निम्बू-वंश का एक फल है, जो उस वंश की सबसे बड़ी जातियों में से एक है

2 ना पीएं दूध
कुछ लोग दूध के साथ दवाओं को खाते हैं। अगर आप भी इसी तरह से दवाई को खाते हैं तो सावधान हो जाएं। कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स खास तौर पर दूध कुछ एंटीबायोटिक दवाओं का असर ठीक तरह से शरीर पर नहीं होने देते। इसलिए अगर आप एंटीबायोटिक ले रहे हैं तो उस समय दूध ना पिएं।

3 विटामिन के लेने से बचें
अगर आप ब्लड क्लॉट्स को रोकने वाली दवाओं का सेवन करते हैं तो विटामिन के की मात्रा को लेकर सचेत रहें। ये आपके खून को पतला कर सकती है। ब्रोकली और पालक में सबसे ज्यादा विटामिन के मौजूद होता है।

4 डार्क चॉकलेट खाने से परहेज करें
अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं और उसके लिए दवाएं ले रहे हैं तो डार्क चॉकलेट के सेवन से बचें। दवाओं को खाने के बाद शरीर को आराम मिलता है जिससे नींद आती है। डार्क चॉकलेट को खाने से शरीर में मिथाइल फेनाडाइट बनने लगता है जो शरीर को उत्तेजित करता है। इसलिए दवा को खाने के बाद तुरंत डार्क चॉकलेट ना खाएं। ऐसा करने से दवाओं का असर कम हो सकता है। 

 

 


By - sagar tv news
11-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.