सागर- कोर्ट के सामने बाइक सवार को दबोचा, 30 हजार की शराब जप्त, एक युवक गिरफ्तार
सागर जिले के बीना में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक युवक बाइक पर सवार होकर अवैध शराब परिवहन कर रहा है। तत्काल पुलिस सक्रीय हुई और घेराबंदी कर बाइक को रोका, जहां युवक के पास से 300 शराब के पाव यानि 54 लीटर शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत तीस हजार रूपये बताई जा रही है। साथ ही बाइक जप्त करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है की बीना पुलिस ने कोर्ट के सामने बाइक से शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को पकड़ा है। बीना थाने में पदस्थ एसआई आर.के जोरम से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी की एक व्यक्ति बाइक से भानगढ़ तरफ से अवैध शराब लेकर बीना की ओर आ रहा है। सूचना लगते ही तत्काल टीम का गठन किया गया। टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक युवक बाइक पर आते दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया साथ ही अपनी बाइक गर्ल्स कॉलेज तरफ मोड़ दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख मोहम्मद खान निवासी इटावा बाहरी क्षेत्र, बीना बताया। आरोपी से 54 लीटर की शराब बरामद की जिसकी कीमत 30 हजार रूपए बताई गई। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया की ये अवैध शराब रितिक खटीक निवासी इटावा, बीना द्वारा भानगढ़ से खरीदकर परिवहन के लिए दी गई थी। पुलिस की शराब के मुख्य स्रोत और अन्य सह-आरोपियों के संबंध में जांच और विवेचना जारी है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।--