गड़े धन के लालच में दोस्त की बलि ! दफीना बलि मांग रहा है कहकर कुल्हाड़ी से की हत्या

 

क्या गड़ा हुआ धन पाने के लिए कोई अपने ही साथी की बलि दे सकता है? एमपी के रायसेन जिले के गैरतगंज से सामने आई इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां कथित तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को नदी किनारे दफना दिया गया। आरोपियों का दावा था कि "धरती गर्म हो रही है, दफीना बलि मांग रहा है।" पुलिस ने शव मिलने के कुछ ही घंटों में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

मामला गैरतगंज थाना क्षेत्र का है। 9 जुलाई को विजय जैन की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन से अहम सुराग मिले। पता चला कि घटना वाले दिन विजय की सबसे ज्यादा बातचीत प्रहलाद साहू से हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो पहले आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने सच ज्यादा देर नहीं छिप सका।

 

 

 

 

जांच में सामने आया कि 7 जुलाई की रात विजय जैन को परासिया नदी किनारे ले जाया गया, जहां पहले से प्रहलाद साहू, उसका बेटा टीकम और करीम खान मौजूद थे। कथित तांत्रिक पूजा शुरू हुई और कुछ देर बाद प्रहलाद ने कहा कि "दफीना पाने के लिए बलि जरूरी है।" इसके बाद करीम ने कुल्हाड़ी से विजय की गर्दन पर हमला कर दिया, जबकि बाकी दोनों ने उसे पकड़ रखा था। हत्या के बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

 

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया। मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने भी जांच की। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह वारदात अंधविश्वास और गड़े धन के लालच की भयावह तस्वीर पेश करती है।


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.