प्यार हुआ, शादी हुई, अब धमकी दे रहे परिजन, प्रेम विवाह से नाराज़, दंपति को सताया जान का ख़तरा !

 

अब तो पति के साथ जीना है उसी के साथ मरना है घर वाले हम दोनों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। कुछ भी हो जाए रहना तो पति के साथ में ही है।
ये कहना है उस नई नवेली दुल्हन का जिसने हाल ही में प्रेम विवाह किया है। लेकिन अब दोनों को परिवार से अपनी जान का ख़तरा सता रहा है इसी को लेकर दोनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। प्रेमी युवक सटई रोड स्थित लक्ष्मण कॉलोनी निवासी है वहीं प्रेमिका रोशिता उर्फ़ सविता कुशवाहा गढ़ा गांव की रहने वाली है।

 

 

वैसे तो प्यार दो दिलों का मिलन है। कहते हैं की एक दूजे के हो जाने के बाद दिल भी एक हो जाते हैं। लेकिन हर प्रेम कहानी आसान नहीं होती। कुछ ऐसा ही इन दोनों के साथ भी हुआ। दरअसल पति-पत्नी का कहना है की उनके परिजन शादी से नाराज हैं। इसलिए लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही गाली-गलौज की जा रही है।
बताया गया की दोनों की मुलाक़ात काम करने के दौरान हुई थी। नरेंद्र इलेक्ट्रिशियन का काम करता है जबकि सविता मजदूरी करती थी। काम के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गयी और फिर साथ जीने मरने की कसमें खाई।

 

 

 

 

 

शिकायती आवेदन के मुताबिक नरेंद्र साहू उम्र 22 साल और रोशिता उर्फ सविता कुशवाहा ने अपनी मर्जी से पहले महावीर मंदिर में शादी की इसके बाद कोर्ट मैरिज भी की। दोनों का कहना है कि वह बालिग हैं और अपनी इच्छा से पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं। लेकिन आरोप है की युवती के माता-पिता और अन्य परिजन इस शादी से नाराज हैं जिससे दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दम्पति को अपनी जान का ख़तरा सता रहा है।

 

 

 

 

इसी को लेकर पति-पत्नी ने शिकायत करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा अगर भविष्य में उनके परिजनों द्वारा पति के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
मामले में पुलिस ने आवेदन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी सविता का कहना है की अब जीना भी पति के साथ है और मरना भी।-----


By - sagar tv news
14-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.