Sagar-किराना दुकानदार परिवार के साथ पहुँचा एसपी ऑफिस, बोला- 1 महीने से गांव में फिर भी FIR हो गई
सागर के गोपालगंज थाने में 28 जून को किराना दुकानदार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है इस मामले में दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है दुकानदार का आरोप है कि उस पर झूठा मामला दर्ज किया गया है, दुकानदार ने अपनी परिजनों के साथ पहुंच कर आवेदन दिया है
दरअसल जैसीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले सेमाधाना निवासी बाबूलाल अहिरवार पर गोपालगंज थाने में मामला दर्ज हुआ लेकिन बाबूलाल का कहना है कि जिस महिला के द्वारा सागर में मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है उस समय तो वह सागर में था ही नहीं, वह पिछले डेढ़ महीने से सागर नहीं आया है वह अपने घर में एक छोटी सी किराना की दुकान संचालित करता है और दुकान के सामने हार्डवेयर की भी दुकान है,
जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, 28 जून को जो शिकायत हुई है उस दिन वह दिन भर अपने घर और दुकान पर ही रहा और यह पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद है, इसलिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इस मामले की निष्पक्ष जांच करें, बाबूलाल अहिरवार ने शिवदयाल गोस्वामी पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने का आरोप लगाया है, बताया कि करीब 3 महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था अब उसी रंजिश के चलते यह झूठा मामला दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस को अब इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए