चोरों को लोगों ने बनाया बंधक, खंबे से बांधकर दिए करंट के झटके, हैरान कर देगा वीडियो
मोटर चोरी के आरोप में एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पहले उसे पुलिस के हवाले नहीं किया गया। बल्कि खुद ही उसे सजा दे दी, वो भी ऐसी की आप चौंक उठेंगे। चोर को पहले खंबे से बांध दिया गया। इसके बाद सच उगलवाने उसे करंट के झटके दिए गए। जिससे वह चिल्ला रहा था। उससे पूछताछ के बाद उसके एक अन्य साथी को भी बांधकर उसे भी करंट लगाया गया।
इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पूरी घटना रायसेन जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत करमोदी गांव की बताई जा रही है। जिसे खुद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। वहीं मामला सामने आमने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया की करमोदी गांव में मोटर पम्प चोरी करने वाले चोर को लोगों ने बंधक बना लिया और सच उगलवाने करंट लगाया गया। मोटर चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कुछ लोगों ने खेत पर ले जाकर खंभे से बांध दिया और उसे बिजली का करंट देकर कथित तौर पर पूछताछ की। आरोप है कि युवक से मोटर चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम उगलवाने के लिए यह अमानवीय हरकत की गई।
घटना का वीडियो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। मामला रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलई डेम के पास का बताया जा रहा है। पीड़ित युवक धनियाखेड़ी गांव के बैरागी समाज से आता है। मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया। वीडियो कब का है। इसकी भी फिलहाल साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।