आपस में लड़ पड़ी 2 लड़कियाँ एक गिरी मुँह के बल वीडियो वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में आए दिन लड़कियों के बीच सड़क पर मारपीट की घटना घटती है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में 2 लड़कियों आपस में लड़ रही हैं। वहीं एक लड़का और लड़की दोनों के बीच झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो रेकॉर्ड कर लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार दोपहर लड़कियां आपस में विवाद करती हुई नजर आ रही है। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाले रास्ते के पास बस स्टॉप पर दो लड़कियों में जमकर विवाद हुआ और एक लड़की तो औंधे मुंह जमीन पर जा गिरी। इस दौरान एक युवक और एक अन्य युवती उन्हें दूर करने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है लेकिन पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नही पहुंची है।


By - Sagar Tv News
10-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.