Sagar- सरपंच का बेटा बना सबइंस्पेक्टर, पहले ही प्रयास में मिली सफलता, जाने सीक्रेट | SAGAR TV NEWS |

 

कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। सागर जिले के छोटे से गांव डूंगासरा के 24 वर्षीय अनुज यादव ने इसी बात को सच साबित कर दिखाया है। गांव के सरपंच शिवराज यादव के बेटे अनुज ने बिना किसी महंगी कोचिंग का सहारा लिए पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर ली। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और परिवार की इस उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं। अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनो को दिया है, अनुज ने अपनी पढ़ाई सरकारी और प्राइवेट स्कूल से पूरी की थी, एसआई के रूप में चयन होने के बाद वह कोचिंग के गुरु प्रशांत भाईसाहब का आशीर्वाद लेने सानौधा भी पहुंचे थे,

 

 


अनुज पिछले चार वर्षों से सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे हुए थे। उन्होंने कोरोना काल के दौरान एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की और शुरुआत से ही अनुशासन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। वह हर दिन पढ़ाई का एक लक्ष्य तय करते थे और जब तक उसे पूरा नहीं कर लेते, तब तक न आराम करते थे और न ही पढ़ाई छोड़ते थे। चाहे लक्ष्य पूरा करने में 5 घंटे लगें या 15 घंटे, अनुज उसे हर हाल में पूरा करते थे।

 

 

तैयारी के दौरान उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट सीरीज को अपना सबसे बड़ा साथी बनाया। नियमित टेस्ट देने से उन्हें अपनी कमजोरियों का पता चलता था और वह समय रहते उनमें सुधार करते थे। इसके साथ ही पूरे सप्ताह पढ़े गए विषयों का रिवीजन करना भी उनकी रणनीति का अहम हिस्सा था, ताकि कोई भी टॉपिक कमजोर न रह जाए।

 

 


By - sagar tv news
11-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.