नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, नशीली कफ सिरप बरामद, लाखों का माल जप्त
नशे के सौदागरों के खिलाफ फिर एक बार पुलिस की बड़ी कार्यवाई देखने को मिली है। वो भी कोई मामूली रूप से नहीं की गयी। बल्कि पहाड़ पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आ रही नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। एक कार समेत 12 लाख रूपये का माल जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक लाख 80 हजार रूपये नदी भी शामिल है। कार्यवाई एमपी की रीवा जिले की पुलिस ने की है। बताया जा रहा है की सोहागी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खिलाफ बड़ा प्रहार करते हुए होंडा सिटी कार से 1312 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया गया की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की प्रयागराज तरफ से एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप भरकर रीवा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही साइबर सेल रीवा को अलर्ट किया गया। जहां संयुक्त टीम ने सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम प्रकाश द्विवेदी 19 साल बताया जो फ़िलहाल रीवा के चिरहुला कॉलोनी में रह रहा है। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 11 खाकी कार्टूनों से विंग्स बायोटेक कंपनी की ONEREX ब्रांड की 1312 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद हुई। मशरूका की कीमत 12 लाख रूपये बताई गई। सोहागी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया था। जहां से जेल भेजा गया। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गयी है की इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है। नशीली कफ सीरप कहां से लाई गयी और रीवा में कहां ले जाना जाया था। मामले में पुलिस का कहना है की इस तरह की कार्यवाई लगातार जारी रहेगी।--