Sagar- अनूठा भक्त 1300 किमी की पदयात्रा पर निकला, जय श्री श्याम से गूंज उठा देवरी, माहौल बदल गया

 

कहते हैं की जब मन में आस्था हो सच्ची श्रद्धा हो तो कदम अपने आप ही चल पढ़ते हैं बस दिल में जूनून और जज़्बा होना चाहिए तो हर काम आसान हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक भक्त भी है जिस पर खाटू श्याम भगवान की ऐसी कृपा हुई की वह 1300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े। पहली नहीं बल्कि दूसरी दफा इस भक्त के कदम पल-पल राजस्थान में स्थित श्री खाटू श्याम धाम की तरफ बढ़ रहे हैं ये अनूठा शख्स सागर के देवरी में पहुंचा तो माहौल ही बदल गया। उसका इतना भव्य स्वागत किया गया की पूरा नगर ही श्याम मय हो गया। देवरी में हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे जमकर गूंजा।

 

 

 

 

बता दें की आपको नज़र आने वाला ये भक्त महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी श्याम भक्त कुनाल पांडे हैं। जो 1300 किलोमीटर की पदयात्रा कर राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम धाम तरफ बढ़ रहे हैं। अपनी यात्रा के 11वें दिन वह देवरी पहुंचे थे। भक्तों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोषों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में बाबा श्री खाटू श्याम की भव्य आरती, पूजा-अर्चना और संकीर्तन हुआ।

 

 

 

 

कुनाल पांडे कहते हैं की यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। पिछली यात्रा में बाबा की कृपा से उन्हें ऐसे दिव्य अनुभव मिले, जिन्होंने उनका विश्वास और भी दृढ़ कर दिया। उसी अटूट आस्था ने उन्हें एक बार फिर 1300 किलोमीटर पैदल चलने का संकल्प दिया। कुणाल कहते हैं की जिसे बाबा श्याम का बुलावा मिल जाता है। उसके लिए कठिन से कठिन रास्ता भी आसान हो जाता है। खाटू श्याम के दर्शन के बाद जीवन ही बदल गया।

 

 

 

 

बताया गया की इस यात्रा में उनके साथ शुभम, कपिल और अश्विन भी सेवा और सहयोग में जुड़े हुए हैं।


By - sagar tv news
10-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.