सागर का ये धाम बना चमत्कारिक, दिव्य दरबार से दूर हो रही समस्याएं, हनुमान जी के सामने बताते हैं समस्या
सागर जिले के राहतगढ़ क्षेत्र में एक ऐसा धाम मौजूद है जहां की चर्चा जोरों से की जा रही है इस दरबार के बारे में ऐसा बताया जा रहा है की ये धाम साक्षात हनुमान जी का कृपा स्थान है। जहां हर मंगलवार को दिव्य दरबार लगता है यहां भक्त हनुमान जी के सामने खड़ा होता है और जो भी समस्या होती है वह उसे बताता है जिसका पंडित समाधान बताते हैं। ये धाम है श्री मडखेड़ा धाम जो सागर के राहतगढ़ से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर विदिशा रोड पर स्थित है। आज यह सिद्ध क्षेत्र आज श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। कहा जाता है की यहां व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान किया जाता है। यहां पिछले पांच सालों से लगातार हर मंगलवार को दिव्य दरबार का आयोजन हो रहा है जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।
हनुमान जी की कृपा, सिद्ध संत मौनी बाबा की प्रेरणा से इस दिव्य दरबार का संचालन पंडित पवन पराशर द्वारा किया जा रहा है। वह बताते हैं की यह स्थान केवल पूजा-पाठ का केंद्र नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रतीक स्थल है।
मड़खेड़ा धाम सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक में स्थित है जो राहतगढ़ से विदिशा रोड पर 13 किमी की दूरी पर है। सागर से राहतगढ़ होते हुए विदिशा रोड पर 55 किमी की दूरी है। वहीं बीना से खुरई होते हुए राहतगढ़ से विदिशा रोड पर 60 किमी की दूरी है। तो भोपाल से आने वाले लोग विदिशा होते हुए 125 किमी की दूरी पर मड़खेड़ा धाम पहुंच सकते हैं। खुरई से भी आसानी से जाया जा सकता है।