SAF पेट्रोल पंप पर हंगामा, ट्रक ड्राइवर को कर्मचारियों ने पीटा, CNG में झोलझाल के आरोप !

 

एसपी कार्यालय के पास मौजूद SAF पेट्रोल पंप पर अचानक से गहमागहमी का माहौल बन गया। बताया गया की ट्रक ड्राइवर ने कर्मचारियों पर CNG भरने में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। जिससे पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गयी। मामला मुरैना जिले का है। इसके अलावा एक कार चालक ने बिना CNG भरे ही 627 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी ट्रक चालक साहिल चौहान ने आरोप लगाया की वह अपने ट्रक में CNG भरवाने SAF पेट्रोल पंप पहुंचा था। पहले उसे दूसरी मशीन पर भेजा गया। जहां बिना गैस सप्लाई शुरू किए ही मीटर में 300 रुपये की रीडिंग दिखा दी गई। आपत्ति जताने पर कर्मचारियों ने गलती स्वीकार की लेकिन दोबारा CNG भरने पर भी फिर वही हुआ।

 

 

 

 

आरोप है की इसका वीडियो बनाने पर पंप के तीन-चार कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया साथ ही मारपीट भी कर दी। सूचना पर SAF के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। अधिकारीयों ने तत्काल ट्रक चालक से माफी मांगने की बात कही वहीं मारपीट करने वाले कर्मचारियों को हटाने के निर्देश भी दिए। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

 

 

 

 

 

इसके अलावा पेट्रोल पंप पर CNG भरवाने आए दिमनी क्षेत्र के रिठौरा का पुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने अपनी कार में 627 रुपये की CNG भरवाई, लेकिन महज आठ किलोमीटर चलने के बाद ही गैस खत्म हो गई। कार पेट्रोल पर चलने लगी। जब वह शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने गाड़ी में खराबी बता दी। जिससे हंगामा हुआ। इन मामले के बाद अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दोनों मामलों के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।------


By - sagar tv news
09-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.