पैसो के लोभ में अपनी ही विधवा भाभी का कर दिया था अंजाम हुआ खुलासा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के बैतूल के आमला थाना इलाके में एक विधवा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी उसी का सगा देवर निकला है। पुलिस ने मृतिका के देवर समेत एक महिला को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर वह पिस्टल बरामद कर ली है।जो महिला की हत्या में इस्तेमाल की गई थी। हत्या की वजह वह जमीन जायदाद बताई जा रही है जो मृतिका के पति ने उसके नाम की हुई थी। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया। दरअसल। आमला थाना इलाके के गांव कन्नौजिया में पिछले चार दिन पहले 6 फरवरी की रात महिला वर्षा नागपूरे की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात हुए इस कत्ल का पुलिस को कोई सुराग नही मिल रहा था। क्योकि जिस समय यह कत्ल हुआ। महिला अपने सात साल के बेटे के साथ घर पर अकेली थी। हत्यारे ने उसे बेहद करीब से सिर में गोली मारी थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू की और मौके पर मौजूद मृतिका के सात साल के बेटे से घटना के समय आने जाने वालों का हुलिया पूछा तो पूरा प्रकरण खुलकर सामने आ गया। मृतिका के बेटे के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने जब पूछताछ और जांच का दायरा तय किया तो शक की सुई मृतिका के भोपाल में रहने वाले देवर सोनू नागपुरे पर आ टिकी।पुलिस टीम ने भोपाल जाकर जब सोनू को हिरासत में।लिया और पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया पड़ताल में।खुलासा हुआ कि मृतिका वर्षा का पति ललित सेना के मोटर व्हीकल डिवीजन में तैनात था। 2012 में उसकी मौत हो गयी थी। जिसकी मौत के बाद करीब 20 लाख रुपये की रकम मृतिका को मिली थी। इसके अलावा तीन चार प्लाट भी उसके नाम थे। इस जमीन और जायदाद को लेकर मृतिका और देवर के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के देवर सोनू उर्फ कृष्णशंकर और महिला कीर्ति पवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302,460,25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


By - Mahesh Chandel (Betul M.P)
10-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.