शहर 8 ज़ोन में बंटा, 400 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात, ट्रैफिक का मेगा प्लान! | SAGAR TV NEWS |

 

महाकाल की नगरी उज्जैन को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच पूरे शहर को 8 ज़ोन में बांट दिया गया है। हर ज़ोन में 50-50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यानी अब 400 पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सड़कों पर मुस्तैद हैं। पुलिस का दावा है कि इस नई व्यवस्था से शहर की यातायात व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर होगी। मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस ने शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। इस योजना के तहत पूरे शहर को आठ अलग-अलग ज़ोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ज़ोन में 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो ट्रैफिक संचालन, पार्किंग व्यवस्था और नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

 

 

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिंहस्थ की तैयारियों के तहत मिले अतिरिक्त पुलिस बल का उपयोग शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में किया जा रहा है। खास तौर पर महाकाल मंदिर क्षेत्र को पूरी तरह जाम मुक्त रखने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका असर अब मुख्य मार्गों पर साफ दिखाई देने लगा है और श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिल रही है। यातायात पुलिस अब केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को व्हाइट लाइन के भीतर वाहन खड़े करने, निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक भी कर रही है। वहीं सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी जारी है।

 

 

अब पुलिस की नजर सिर्फ मुख्य सड़कों पर नहीं, बल्कि शहर की संकरी गलियों और भीतरी मार्गों पर भी है। आगामी त्योहारों और सिंहस्थ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखने के लिए नई रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का कहना है कि प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से उज्जैन को एक आदर्श, सुरक्षित और जाम मुक्त शहर बनाया जाएगा। यदि यह योजना सफल रही, तो आने वाले समय में महाकाल की नगरी देश के सबसे बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट वाले शहरों में शामिल हो सकती है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.