3 सौ फ़ीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया युवक, नीचे आने की बात पर बोला पुलिस मारेगी, पुलिस की नाम में किया दम !
एक युवक ने कुछ ऐसा काम किया की लोगों के हाथ पांव फूल गए। खुद पुलिस की भी धड़कनें तेज हो गयी। बताया जा रहा है की शहर के सबसे व्यस्ततम तिराहे के नजदीक एक युवक करीब 300 फ़ीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। जो नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था। मौके पर पुलिस पहुंची युवक को समझाइश दी गयी लेकिन वह उतरने तैयार नहीं हुआ वह कह रहा था की अगर नीचे आया तो पुलिस मारेगी। युवक द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना के तीन शेर चौक के पास से सामने आया है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था। वहीं रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
क्योंकि मौसम खराब था। आंधी बारिश की वजह से काफी समस्या आ आ रही थी। युवक को लगातार समझाइश दी गयी। लेकिन वह नीचे आने राजी नहीं था। जबकि उससे अलग-अलग करीब तीन भाषाओं हिंदी, मराठी और गोंडी भाषा में बात की गई। समझाइश देकर नीचे उतारने की भरपूर कोशिश की। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। तमाशबीनों की भीड़ मौके पर जमा रही। युवक ने न तो टावर पर चढ़ने का कारण बताया। न ही नाम और उसके निवास का पता चल पाया था। साथ ही ये भी नहीं बताया की उसने ऐसा क्यों किया आखिर वजह क्या है।
बताया जा रहा है की जब युवक अचानक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा तो हड़कंप मच गया। वह टावर की चोटी पर पहुंच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हुए थे। युवक की पहचान और टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई घंटों तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था।------