MP | ₹40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया सब इंजीनियर, लोकायुक्त के ट्रैप से मचा हड़कंप

 

लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपी के जबलपुर जिले के पनागर नगर पालिका के सब इंजीनियर शुभम जैन को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सब इंजीनियर एक ठेकेदार का अंतिम बिल पास करने के बदले कमीशन मांग रहा था। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ठेकेदार राजेंद्र सतनामी ने पनागर नगर पालिका में कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति का कार्य किया था। अधिकांश भुगतान पहले ही हो चुका था, लेकिन अंतिम बिल लंबे समय से लंबित था।

 

 

ठेकेदार का आरोप है कि सब इंजीनियर शुभम जैन बिल जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। काफी अनुरोध के बाद भी जब आरोपी अपनी मांग से पीछे नहीं हटा, तो ठेकेदार ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।

 

 

योजना के अनुसार मंगलवार दोपहर ठेकेदार तय रकम लेकर सब इंजीनियर के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही शुभम जैन ने 40 हजार रुपये की रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

 

 

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही लोकायुक्त टीम पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की यह कार्रवाई एक बार फिर बड़ा संदेश देती है कि रिश्वतखोरी पर सख्ती जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और आरोपी अधिकारी पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

 

 


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.