जनसुनवाई में हाई वोल्टेज ड्रामा! पेट्रोल लेकर पहुंची महिला बोली अब तो मरना है ! | SAGAR TV NEWS |

 

पुलिस कंट्रोल रूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठाने पहुंची। मामला एमपी शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई का है। सईसपुरा निवासी चंदा बानो अपनी पारिवारिक शिकायत लेकर यहां पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कथित रूप से अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें रोक लिया और स्थिति को संभाल लिया।

 

 

महिला का कहना है कि उसकी सास मुन्नी खान उसे लंबे समय से परेशान कर रही हैं। आरोप है कि उसके पैसे और जेवर भी अपने पास रख लिए गए हैं। चंदा बानो का कहना है कि उसने पहले फिजिकल थाना और बाद में महिला थाने में भी शिकायत की, लेकिन कहीं भी उसकी शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि लगातार अनसुनी किए जाने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इसी वजह से वह जनसुनवाई में अपनी बात रखने पहुंची और भावुक होकर यह कदम उठाने की कोशिश की।

 

 

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के साथ पेट्रोल होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और महिला की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। समय रहते पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।

 

 


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.