बारिश में डूबा जिला अस्पताल! डिलीवरी वार्ड के बाहर घुटनों तक पानी, मरीज बेहाल | SAGAR TV NEWS |

 

लगातार हो रही बारिश ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अस्पताल के सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड की गैलरियां घुटनों तक पानी में डूब गईं। मरीज, प्रसूताएं और उनके परिजन पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। अस्पताल के भीतर जलभराव की ये तस्वीरें अब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। लगातार बारिश के बीच मध्यप्रदेश के सागर संभाग के जिला चिकित्सालय पन्ना में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। सर्जिकल वार्ड और डिलीवरी वार्ड के बाहर पानी भर जाने से अस्पताल का सामान्य संचालन प्रभावित हो गया है। वार्डों तक पहुंचने वाले रास्ते पानी में डूबे होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवाइयां लेने, जांच कराने और शौचालय तक जाने के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चिंता डिलीवरी वार्ड के बाहर भरे पानी को लेकर जताई जा रही है, जहां प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। मरीज के परिजन सुरेश चौबे ने बताया कि डिलीवरी वार्ड की गैलरी में लगभग एक फीट तक पानी भर गया है। इससे डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल स्टाफ के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी स्थिति बेहद चिंताजनक है।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जिला अस्पताल में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग आसपास की सड़क से काफी नीचे स्थित है। साथ ही अस्पताल के सामने चल रहे निर्माण कार्य के कारण ड्रेनेज लाइन बाधित हो गई, जिससे पानी की निकासी रुक गई और जलभराव की स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि पानी निकालने का कार्य तेजी से जारी है। संबंधित निर्माण एजेंसी को पत्र भेजा गया है और स्थायी समाधान के लिए मुख्यालय से बजट भी मांगा गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.