शादी की खुशियां मातम में बदलीं! दामाद की गोली लगने से मौत, छोटे साढ़ू पर हत्या का आरोप

 

एमपी के मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। फूफा ससुर के बेटे की शादी में शामिल होने आए एक दामाद की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के मल्लाह टोला निवासी और पेशे से टैक्सी चालक 30 वर्षीय रामरतन निषाद अपने फूफा ससुर के बेटे की शादी में शामिल होने अंबाह क्षेत्र के बरेह गांव पहुंचे थे। शादी समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के बीच खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह समारोह मातम में बदल जाएगा।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान रामरतन अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। देर शाम करीब आठ बजे रामदास का पुरा बंबा के पास वह गंभीर हालत में पड़े मिले। उनकी दाहिनी जांघ में गोली लगी हुई थी और अत्यधिक खून बह चुका था। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई धर्मवीर निषाद ने आरोप लगाया है कि करीब दो महीने पहले रामरतन का उसके छोटे साढ़ू प्रकाश से विवाद हुआ था और उसी रंजिश के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
07-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.