लगातार बारिश बनी मुसीबत चार तीन अलग-अलग मामलों में चार की गई जा-न, पानी में बहे दो में से की तलाश जारी

 

लगातार बरसता हुआ पानी और आसमानी आफत से कई दुर्घटनाएं सामने आ रही है। लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गयी है। तीन अलग-अलग घटनाओं में करीब चार लोगों की दुखद जान चली गयी। एक मामले में बाइक सवार दो लोगों को लापरवाही भारी पड़ गयी। नदी के तेज बहाव के बीच बाइक निकालने के दौरान उनकी जान चली गयी। तो बिजली गिरने से एक युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं सर्पदंश से भी एक व्यक्ति की जान गई है। ये सभी घटनाएं छिंदवाड़ा जिले से सामने आई हैं। पानी में बहे दो में से एक की बॉडी बरामद कर ली गयी है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।

बताया जा रहा है की छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। बीते 24 घंटों में नदी नाले उफान में हैं। नदी पार करते समय बाइक सवार दो लोग बहाव में बह गए। पुलिस ने एक युवक की डेड बॉडी बरामद कर ली है। जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। खबर पढ़े जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था। रेस्क्यू जारी था।

इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवती खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बिजली गिरी। जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सर्पदंश की वजह से भी एक घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।
हादसों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है लोगों को लगातार समझाइश दी रही है साथ ही लापरवाहीं न बरतने की अपील भी की जा रही है।


By - sagar tv news
06-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.