बाइक में टक्कर होते ही सड़क किनारे पलट गया आपे बहुत-बहुत खैर हो गयी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। जहाँ बरायठा रोड पर धमोनिया नाला के पास आपे और मोटर साईकिल में टक्कर हो गई। घटना में आपे पलट गया तो बाइक भी बहक कर गिर गई। जानकारी के मुताबिक आपे पटौआ से नौराज जा रहा था। वही बाईक चालक बंडा तरफ आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर धमोनिया नाला के पास हो गई। जिसमें आपे पलट गया। जिसमें सवार जानकी अहिरवार, गौरव आहिरवार घायल हो गये। तो बाईक पर सवार पवन वैध, सचिन वैध और सौरभ वैध भी घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 108 वाहन पहुंचा और घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। गौरव गंभीर रूप से घायल होने के कारण उपचार के बाद उसे सागर रैफर किया गया है।