बिजली गुल की समस्या से परेशान छात्राओं ने किया चक्काजाम, टीआई ने दी समझाइश फिर खुला जाम
बिजली गुल होने की समस्या को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह जब समस्या हद से बढ़ गयी और कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो परेशान छात्राओं ने बिजली कार्यालय के बाहर चक्काजाम कर दिया। जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। वहीं मौके पर पहुंची महिला थाना प्रभारी ने छात्रा को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया तब कहीं जाम को खोला गया। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से सामने आई हैं।
जहां बीते गुरुवार की देर रात पाल कॉलोनी में रहने वाली कुछ छात्राएं चार दिन से बिजली न आने से परेशान होकर बिजली विभाग के कार्यालय के सामने पहुंच गई और चक्का जाम कर दिया l छात्रा का कहना था की उसका बिजली बिल भरा हुआ है वह लगातार शिकायत कर रही है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। न ही समस्या का समाधान किया जा रहा है।
बता दें की कुछ दिन पहले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को महिलाओं ने बिजली और पानी की समस्या के बारे में बताया था l जिसके बाद अब छात्रों ने परेशान होकर ये तरीका अपनाया।
बताया जा रहा है की छात्रा प्रियंका लोधी अपनी कुछ सहेलियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंची और चार दिन से बिजली न आने के चलते चक्का जाम कर दिया l प्रियंका का आरोप है कि बिजली का बिल जमा है। बिल माइनस में है l
कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली की व्यवस्था नहीं की गईl छात्राओं के जाम की खबर के बाद मौके पर पिछोर टीआई नीतू सिंह पहुंची। उन्होंने समझाइश दी जिसके बाद छात्राओं ने जाम खोलाl इसके अलावा टीआई नीतू सिंह ने मौके पर ही बिजली विभाग के लोगों से बात की। जिसके बाद बिजली सुधारने का काम चालू किया गया थाl