बारिश के बाद बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा बाइक सवार,लोगों ने बचाया, नहीं तो हो जाती घ-टना !

 

 


कई बार एक छोटी सी गलती और लापरवाही बड़ी परेशानी और मुसीबत का सबब बन जाती है। नगर पालिका ने निर्माणाधीन सड़क पर एक गड्ढा खुदवाया जिसके आसपास सुरक्षा घेरा नहीं बनाया लिहाजा एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। उसकी जान जाते जाते बची। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। मामला टीकमगढ़ जिले से सामने आया है। जहां अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य किया जा रहा है। मऊ चुगीं तिराहे पर ये घटना हुई। जहां बाइक सवार बाइक समेत गड्ढे में घुस गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है की टीकमगढ़ में पहली बारिश के बाद कई जगहों पर समस्याएं देखने को मिली। इसी तरह शहर में पहली बारिश में निर्माणधीन सड़क पर बने गड्ढे में बाइक सवार गिर गया। लोगों ने उसकी जान बचाई। घटना के बाद नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड तक निर्माणाधीन सड़क पर मऊ चुगीं तिराहे पर नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान गड्ढे के चारों तरफ सुरक्षा घेरा ठीक से नहीं लगाया गया। जिससे पहली बारिश में गड्ढे में पानी भरने से एक मोटरसाइकिल चालक बाइक समेत गड्डे में घुस गया। आसपास मौजूद लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बाइक चालक को बमुश्किल बाहर निकाला।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें युवक के अलावा उसकी बाइक को भी बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। बताया गया की टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में महज डेढ़ इंच बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.