सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा पिकअप,6 पहुंचे अस्पताल, बुरी तरह सहमे युवक-युवतियां

 

अपने काम से वापिस लौट रहे बड़ी संख्या में मजदूर उस समय बुरी तरह से सहम गए जब उनके पिकअप वाहन की टक्कर सड़क किनारे एक खड़े हुए मिट्टी के डम्पर से हो गयी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। घटना में 6 मजदूर घायल हुए जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। हादसा एमपी के बड़वानी जिले में स्थित बाईपास पर हुआ। पिकअप में बड़ी संख्या में नाबालिग युवक-युवतियां सवार थे। वाहन के आगे का हिस्साबुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हो पाई।

 

 

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की सभी मजदूर अंजड़ से मजदूरी कर लौट रहे थे। मजदूरों से भरी एक पिकअप सड़क किनारे खड़े मिट्टी से भरे डंपर से पीछे से जा टकराई। हादसे में 6 मजदूर घायल हुए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। किसी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं। पिकअप में करीब 25 मजदूर सवार थे। जिनमें ज्यादातर नाबालिग युवक-युवतियां शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

 

 

 

 

पिकअप में सवार युवक ने बताया की सभी मजदूर अंजड़ क्षेत्र में मजदूरी करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बड़वानी बाईपास पर जयपुरिया स्कूल और बाबा टर्फ के बीच सड़क किनारे खड़े मिट्टी से भरे डंपर से पिकअप पीछे से टकरा गया। मिट्टी से भरा डंपर पंचर होने से सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे तरफ से आ रही पिकअप उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

 

 

घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया। जिनमें सभी की हालत सामान्य थी।

कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया की मामला दर्ज कर हादसे कारणों की जांच शुरू की है।------


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.