नसबंदी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर परिवार वाले माँग रहे न्याय STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

एक महिला का सागर के जिला अस्पताल में नसबंदी का शिविर में ऑपरेशन हुआ लेकिन वो फ़ैल हो गया। अब हालत ये है की महिला ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसके पति सौरभ जैन ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया की 28 जनवरी को उसकी पत्नी निकिता जैन का जिला अस्पताल में डॉक्टर शशि ठाकुर ने गलत ऑपेरशन कर दिया। जिस वजह से उसकी पत्नी के पेट में रक्त स्त्राव होने से खून जमा हो गया। पहले तीली फिर खुरई रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन वहाँ सर्जन मौजूद न होने से उसे मकरोनिया की एक अस्पताल में भर्ती किया। इलाज करने के बाद वहाँ के डॉक्टरों ने निकिता को बीएमसी रैफर कर दिया। करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है उसे लगातार ब्लड चढ़ाना पढ़ रहा है। गोली बिस्किट बेचकर अपना परिवार चलाने वाला सागर के बरियाघाट निवासी सौरभ जैन और उसका परिवार बेहद परेशान है। उसकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है और पत्नी के इलाज में पैसा भी काफी लग चुका है। वो चाहता है। की जिस डॉ. ने गलत ऑपरेशन किया है। उनके खिलाफ में कार्यवाई हो और उन्हें मुआवजा दिया जाये साथ ही मामले में न्याय भी मिले। बता दें की इस बात की शिकायत कलेक्टर से भी की गयी है। सौरभ जैन का एक तीन साल का लड़का और छह महीने की बेटी है।


By - sagar tv news
08-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.