चलती कार से स्टंट पड़ा भारी! वीडियो सामने आते ही पुलिस का एक्शन, युवक पर ₹5000 का जुर्माना

 

सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की चाहत अब लोगों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। एमपी के उज्जैन में चलती कार से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सड़क पर अपनी जान और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले युवक पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामला उज्जैन के कोठी रोड इलाके का है, जहां कुछ युवक चलती कार से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि युवक तेज रफ्तार कार के दरवाजे से बाहर लटककर फिल्मी अंदाज में स्टंट कर रहा था। यह स्टंट न केवल उसकी अपनी जान के लिए खतरा था बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर रहा था।

 

 

वीडियो ट्रैफिक हेल्पलाइन तक पहुंचते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और चालक की पहचान शुरू की। जांच में कार चालक की पहचान सूरज गोंदिया, निवासी भेरूनाला, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन के रूप में हुई।

 

 

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पर 5 हजार रुपये का चालान किया। संबंधित वाहन मारुति सियाज कार बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क को स्टंट का मंच बनाना बेहद खतरनाक है। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट या यातायात नियमों का उल्लंघन होता दिखे तो तुरंत पुलिस या ट्रैफिक हेल्पलाइन को सूचना दें। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.