Sagar- सिविल लाइन रोड पर बनी होटल के खिलाफ शिवसेना ने खोला मोर्चा, सील करने की उठाई मांग
सागर के मकरोनिया सिविल लाइन रोड पर सेना के अति-संवेदनशील क्षेत्र है शिवसेना का आरोप है की यहां सेना कार्यालय के गेट के समाने नियमों को ताक पर रखकर बहुमंजिला होटल बना लिया गया अहइ जिससे सुरक्षा में सेंध लग सकती है,इसलिए इस होटल को सील करने की मांग को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर के नाम एसएलआर अधिकारी को ज्ञापन सौपा, शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि यहां सेना का एक अति-संवेदनशील और रणनीतिक पॉइंट है जहाँ इस गेट के ठीक सामने नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर होटल खड़ा कर दिया गया है।
इस होटल की खिड़कियों और छत से सीधे सेना के आंतरिक परिसर पर नजर रखी जा सकती है, जो सीधे तौर पर सुरक्षा के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। यदि होटल की आड़ में राष्ट्रविरोधी तत्वों ने कोई खुफिया जानकारी लीक की तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, द वर्क्स ऑफ डिफेंस एक्ट, 1903 और रक्षा मंत्रालय (MoD) के उन नियमों का उल्लेख है जिसके तहत सैन्य प्रतिष्ठानों की बाहरी बाउंड्री से 100 मीटर का दायरा पूरी तरह नो-कंस्ट्रक्शन ज़ोन होता है राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए होटल की व्यावसायिक गतिविधियों को तत्काल रोका जाए और मकरोनिया नगर पालिका व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी की जांच करते हुए इमारत को सील किया जाए।