शराब ठेकेदार के घर फायरिंग का खुलासा! 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

 

एमपी के मुरैना पुलिस ने शराब ठेकेदार के घर और शराब ठेके पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध बंदूक, मोटरसाइकिल और सात पेटी अवैध शराब भी बरामद की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हो गया। जानकारी के अनुसार घटना 28 जून की शाम की बताई जा रही है। जोरी गांव निवासी शराब ठेकेदार के परिजन निशांत उपाध्याय अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान पुराने विवाद के चलते तीन युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान भानू गुर्जर, ऐदल गुर्जर और आकाश गुर्जर के रूप में हुई है। आरोप है कि इनमें से एक आरोपी ने 315 बोर की बंदूक से पहले शराब ठेकेदार के मकान पर फायरिंग की और इसके बाद भाजपा पार्षद प्रेमवती के मकान तथा हाईवे पर स्थित शराब ठेके को भी निशाना बनाया। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने निवी रोड क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की अवैध रायफल और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से सात पेटी अवैध देसी शराब भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.