बेख़ौफ़ चोर एसपी बंगले के सामने कर गए चोरी, किसी को नहीं लगी भनक, तीन चोर CCTV में कैद !

 

ज़रा सोचिये की चोर कितने बेख़ौफ़ होंगे की वह पुलिस कप्तान के बंगले के सामने ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा की चोरों को पुलिस के बिलकुल भी खौफ नहीं है। दरअसल एसपी बंगले के सामने ही एक मिठाई की दुकान में चोरी की घटना हुई। सीसीटीवी में कैद हुई ये तस्वीरें एमपी के छिंदवाड़ा जिले से सामने आई हैं। जिससे अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

 

 

लगातार चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में दहशत भी है और आक्रोश भी पनप रहा है। सवाल ये है की जब एसपी के आसपास का इलाका ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन का क्या होगा। हालांकि मिठाई दुकान से चोरों को नगदी नहीं मिली। लेकिन बड़ी संख्या में सिगरेट के पैकेट मिले जिन्हे चोर चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

 

 

 

ये घटना बीते दिन देर रात की बताई जा रही है। दुकान संचालक रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर तीन चोर दुकान घुस गए। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें देखा जा सकता है की चोर कितने बेख़ौफ़ तरीके से चोरी कर रहे हैं। पहले तो चोरों ने काउंटर खोला लेकिन नगदी न मिलने पर वहां रखे सिगरेट के पैकेटों पर हाथ साफ़ कर दिया। जब संचालक सुबह दुकान पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा देख दंग रह गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

 

 

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।------


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.