सागर- नकली खाद का बड़ा खेल बेनकाब! गुजरात से आई संदिग्ध खेप जब्त, 21 लाख से ज्यादा का माल पकड़ा

 

खरीफ फसलों की बोनी से ठीक पहले और खाद के लिए परेशान किसानों के बीच रविवार रात शहर में गुजरात से बुलाया गया और अवैध रूप से डंप किया जा रहा 250 क्विंटल बेंटोनाइट ग्रेन्यूल्स जब्त किया गया है। इसका उपयोग खाद बनाने में किया जाता है। माना जा रहा है कि इसे खाद के रूप में बेचने या बाद में मिलाने के लिए लाया गया था।

 

 

यह बड़ा जखीरा कैंट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में पकड़ा गया है। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से भण्डारण की गई 500 बोरी अवैध उर्वरक (BENTONITE GRANULES) का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। इस कार्रवाई में जब्त किए गए माल और एक भारी ट्रक की कुल कीमत 21,25,000 रुपये (इक्कीस लाख पच्चीस हजार रुपये) आंकी गई है। इस पूरे काले कारोबार के पीछे एक सुनियोजित सिंडिकेट का हाथ होने की आशंका है, जिसके तार मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक जुड़े हुए हैं। कार्रवाई रविवार की रात कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक शिवकांत सिंह राजपूत की अगुवाई में की गई। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 सहित अन्य नियम कानूनों के तहत कार्रवाई की गई है। दो आरोपियों पर एफआईआर की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक रात के करीब 9:30 बजे मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम कुडारी में सचिन गुप्ता के मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में खाद डंप किया जा रहा है। बिना वक्त गंवाए, कैन्टोन्मेंट थाने के स्टाफ आरक्षक गुड्डू शर्मा और आरक्षक विशाल रावत को साथ लेकर टीम मौके पर गई। वहां की स्थिति देखकर अफसर दंग रह गए। यहां ट्रक क्रमांक MP 09 HH 2213 से धड़ल्ले से बोरियां उतारकर मकान में रखी जा रहीं रही थीं। बोरियां उतारने वाले से पूछताछ की गई। इसके बाद पूरी स्थिति सामने आई।

 

 

उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने बताया खेप गुजरात से आई थी, जांच की जा रही है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब गुजरात से नकली खाद या कीटनाशक की खेप मध्य प्रदेश आया है। इससे पहले भी मालवा और बुंदेलखंड के इलाकों में गुजरात के मोरबी और अहमदाबाद रूट से आने वाले संदिग्ध ट्रकों को पकड़ा जा चुका है। वहां सक्रिय कुछ अवैध फैक्ट्रियां ब्रांडेड कंपनियों के नकली बारकोड और रैपर तैयार कर इस काले कारोबार को अंजाम देती हैं। फिलहाल पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.