पति को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का था शक, इसलिए साले के साथ मिलकर ठेकेदार का किया मर्डर
पति को शक था की ठेकेदार का उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध है इसी को लेकर उसने अपने साले के साथ मिलकर योजना बनाई और ठेकेदार का मर्डर कर उसे एक कुएं में फेंक दिया। शायद उन्होंने सोचा हो की वह पकड़े नहीं जाएंगे। लेकिन कानून के हाथ उनके गिरेवां तक पहुंच ही गए और इस मामले का खुलासा हुआ। मामला छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के लालपुरवा गांव का है। दरअसल पहले ये एक हादसा लग रहा था।
पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की और साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाई करते हुए जीजा साले को गिरफ्तार किया है। जिन्हे जेल भेजा गया है। बता दें की लालपुरवा गांव के पास कुएं में 32 साल के ठेकेदार सीताराम पाल उर्फ बबलू की डेड बॉडी एक कुएं में पड़ी हुई मिली थी। जिसका पुलिस ने दो दिन बाद खुलासा किया। जहां ये मर्डर का मामला निकला।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रामहेत प्रजापति को संदेह था की ठेकेदार सीताराम पाल का उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध है। मृतक की पत्नी आरोपी के अधीन काम करती थी। जिसको लेकर रामहेत लंबे समय से उस पर शक करता था। इसी को लेकर उसने अपने साले कोमल प्रजापति के साथ मिलकर सीताराम के मर्डर की साजिश रची। दोनों ने उसके सिर पर हमला कर मर्डर कर दिया। साथ ही पहचान छिपाने के उद्देश्य से बॉडी को सुनसान कुएं में फेंक दिया।
बताया गया की डेडबॉडी के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।