मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर की दोस्ती,शादी का झांसा देकर किया शोषण,युवती के कई गंभीर आरोप !

 

एक मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर युवती ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। युवती ने हिंदू संगठनों के साथ पहुंचकर पुलिस थाने में आवेदन दिया है। साथ ही कार्यवाई की मांग की गयी है। मामला जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। युवती का आरोप है की युवक ने नाम बदलकर उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी।

 

 

 

इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। इसके अलावा धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए 5 लाख रूपये में बेचने की बात भी कही। पीड़िता हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची और मामले में सख्त कार्यवाई किये जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

 

 

 

युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की नवंबर 2022 में उसकी मुलाकात अकित नाम के एक युवक से फेसबुक पर हुई थी। लेकिन बाद में युवती को पता चला की युवक का असली नाम नेक अली खान है वह मूस्लिम समूदाय से है। जिसने हिंदू नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया की नेक अली खान ने शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक शारीरिक शोषण किया।

 

 

 

जून 2023 में आरोपी उसे मंबई के कल्याण ले गया जहां एक मौलवी की मौजूदगी में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया साथ ही उसे मांस खाने भी मजबूर किया गया। इसके अलावा उसने ये भी आरोप लगाया की युवक के पिता ने उसे एक होटल में पांच लाख रूपये में बेच दिया। जहां उसे प्रताड़ित किया गया। वह किसी तरह बीते 23 जून को भागने में कामयाब रही और जबलपुर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। बताया गया की युवक और युवती घमापुर थाना क्षेत्र के कांच घर इलाके में पिछले 5 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

 

 

 

 

घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्यवाई की मांग की है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।------


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.