दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लूट की कोशिश, फ़िल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, चोर को कट्टे के साथ दबोचा

 

 

       

 

बैंक में दिनदहाड़े एक चोर चोरी और लूट के इरादे से घुस गया। उसने अंदर से ताला भी तोड़ दिया। मैनेजर की सूचना पर बिना देर किये पुलिस टीम तत्काल बैंक पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हथियारबंद चोर को दबोच लिया। जिसके पास से एक अवैध कट्टा भी बरामद किया गया। वहीं पुलिस को अंदेशा है की बैंक में एक नहीं बल्कि दो लोग थे। चोर के साथी की भी तलाश की जा रही है। ये पूरी घटना छिंदवाड़ा जिले से सामने आई है। जहां परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े चोरी और लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की गई। पुलिस ने घेराबंदी करके बैंक के अंदर से एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 


कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के मुताबिक उन्हें बैंक मैनेजर का एक बेहद आपातकालीन फोन आया। मैनेजर ने सूचना दी कि बैंक के अंदर से ताला टूटा हुआ है। किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने बिना देर किये पूरे बैंक परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। आरोपी ने किया पुलिस को उलझाने की कोशिश की, उसने बचने कई हथकंडे अपनाये, बैंक के अंदर धुआं करने वाली वस्तुओं और अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया। जिससे दृश्यता कम हो गई। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए चोर को धर दबोचा।

 


घटना के बाद पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शुरुआती जांच में बैंक के अंदर एक ही आरोपी दिखाई दे रहा है। लेकिन पुलिस को ऐसा संदेह है की इस वारदात में उसका एक और साथी भी शामिल हो सकता है। जिसकी जांच की जा रही है। बताया गया की पुलिस की तत्परता से बैंक से नगदी या कोई भी कीमती सामान चोरी नहीं जा सका।


By - sagar tv news
28-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.