सागर- शादी में जा रहे पिता-पुत्र की मौत! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्र की जिंदगी रास्ते में ही थम गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौत हो गई और खुशियों से भरा घर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। यह हादसा सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सांईखेड़ा तिगड्डा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक कैंट क्षेत्र में एसपी बंगले के पास रहने वाले 71 वर्षीय कमलकांत तिवारी अपने 43 वर्षीय बेटे स्वप्निल तिवारी के साथ शुक्रवार रात बाइक से खैजरा गांव जा रहे थे। दोनों एक परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने निकले थे।

 

 

लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। जैसे ही पिता-पुत्र सांईखेड़ा तिगड्डा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को मकरोनिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टर दोनों की जान नहीं बचा सके और इलाज के दौरान पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने सांईखेड़ा तिगड्डा पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।

 

 


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.