पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की जान ले ली, फिर खुद भी किया कुछ ऐसा !

 

एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दहल जाएंगे। एक घर से एक नहीं बल्कि एक साथ चार अर्थियां उठी। इस मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी। पति ने पहले अपने मासूम मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा इसके बाद पत्नी की भी जान ले ली। वहीं ट्रेन से काटकर खुद भी ख़त्म हो गया। सनसनीखेज वारदात एमपी के मुरैना जिले से सामने आई है।

 

 

 

इस घटना को जिसने भी देखा और सुना वो दहल गया। बताया जा रहा है की माता बसैया थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव में ये घटनाक्रम हुआ। इस मर्डरकांड का पता सुबह के समय उस वक़्त लगा जब लोगों ने दरवाजा न खुलने पर डेड बॉडी घर में पड़ी हुई देखी। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

 

 

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की किशनपुर गांव निवासी बलराम कुशवाह का अपनी पत्नी रविता से विवाद चल रहा था। जिससे वह कुछ दिन से अपने मायके कुतवार गांव में रह रही थी। दो दिन पहले ही बलराम और अन्य लोग पंचायत के बाद उसे किशनपुर गांव लाये थे। बीते शुक्रवार की रात बलराम और रविता में फिर विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित बलराम ने रविता और अपने बच्चों आरव उम्र 8 साल और देव उम्र 6 साल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर जान ले ली। इसके बाद खुद घर से भाग गया।

 

 

 

 

सुबह जब बलराम के घर के दरवाजे नही खुले तो पड़ोसियों ने देखा जहां घर के आंगन में माँ और दो बच्चों की खून से लथपथ डेड बॉडी पड़ी हुई थी। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस जांच कर ही रही थी की इसी दौरान जानकारी मिली की शिकारपुर फाटक के पास जाकर बलराम ने भी ट्रेन के सामने जाकर जान दे दी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।------


By - sagar tv news
27-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.