सागर- मंडप सज गया, कार्ड बंट गए... लेकिन शादी से पहले दुल्हन हुई गायब! | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई। घर में टेंट लग चुका था, कार्ड बंट चुके थे, रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। अब दूल्हा बारात लेकर जाने के बजाय अपने परिवार के साथ ठगी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया है। मामला सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक परिवार के साथ कथित शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी मुलाकात कैंट क्षेत्र की एक महिला एजेंट से हुई थी। एजेंट ने उसे एक युवती की फोटो दिखाई और उसका नाम प्रियंका बताया। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों परिवारों के बीच शादी तय कर दी गई।

 

 

युवक का आरोप है कि कुछ समय बाद एजेंट ने लड़की का नाम बदलकर ‘पूजा’ बता दिया। शुरुआत में परिवार को इस पर संदेह हुआ, लेकिन एजेंट ने भरोसा दिलाया कि सब कुछ ठीक है और शादी तय समय पर होगी। परिवार ने एजेंट की बातों पर विश्वास किया और शादी की पूरी तैयारियां शुरू कर दीं। शादी के कार्ड छपवाए गए, रिश्तेदारों को न्योता दिया गया, घर में हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पूरी हो गईं। रिसेप्शन के लिए मैरिज गार्डन तक बुक कर लिया गया था।

 

 

लेकिन शादी से महज तीन से चार दिन पहले अचानक एजेंट का फोन आया और उसने बताया कि प्रियंका उर्फ पूजा अब शादी नहीं करना चाहती और वह सागर नहीं आएगी। यह खबर सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जहां घर में शहनाई बजने की तैयारी थी, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या यह शादी टूटने का मामला है या फिर सुनियोजित ठगी का कोई बड़ा खेल?

 

 


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.