फिजिक्स वाला पर गिरी गाज, नगर निगम ने ठोका लाखों का जुर्माना, फायर सेफ्टी जांच में मिलीं थी खामियां

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देश की चर्चित कोचिंग संस्था फिजिक्स वाला पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों के उल्लंघन के आरोप में संस्थान पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में फिजिक्स वाला द्वारा कराए गए प्रचार और ब्रांडिंग अभियान की जांच की। जांच में पाया गया कि कई जगहों पर निगम की ओर से बनाई गई सार्वजनिक पेंटिंग्स और दीवार चित्रों पर प्रचार सामग्री लगाई गई थी, जिससे सरकारी संपत्ति प्रभावित हुई और निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा।

 

 

अधिकारियों के अनुसार इस मामले में करीब एक महीने पहले संस्थान को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने और स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय के बावजूद सुधार नहीं किए जाने पर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया और करीब 4 लाख 20 हजार रुपए की पेनल्टी तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान अग्निशमन विभाग ने भी संस्थान के सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण में कुछ फायर सेफ्टी उपकरण और अग्निशमन किट सही स्थिति में नहीं पाए गए। इसके बाद विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नोटिस जारी किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

 

 

कार्रवाई के दौरान एक और दिलचस्प पहलू सामने आया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई को रोकने के लिए संस्थान की ओर से प्रशासनिक स्तर पर संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। अब यह मामला केवल प्रचार नियमों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सवाल भी उठ रहे हैं कि बड़े संस्थानों द्वारा शहर की सार्वजनिक संपत्तियों और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कितनी गंभीरता दिखाई जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
25-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.